सजायाफ्ता कैदी की इलाज के दौरान हुयी मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को सदर अस्पताल में इलाज के दाैरान सजायाफ्ता बंदी की माैत हाे गई। जिसकी सूचना नगर थाना पुलिस काे दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव काे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जेल प्रशासन ने मामले को लेकर टाउन थाना में यूडी केस दर्ज कराई है।








घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार राेहतास जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कठडिहरी के शिव शंकर दुबे उर्फ पावल दूबे उम्र 97 वर्ष आजीवन कारावास की सजा सेंट्रल जेल में बंद थे। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। जेल प्रशासन ने बंदी को इलाज के लिए 24 जनवरी काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनकी माैत हाे गई। जेल प्रशासन ने इसकी सूचना नगर थाना पुलिस और परिजनों काे दिया था। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव काे परिजनों काे साैंप दिया। जेल प्रशासन ने मामले काे लेकर टाउन थाना में यूडी केस दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



