OTHERS
विकसित भारत योजना की गाड़ी पहुंची ब्रह्मपुर के बेरिया पंचायत, दी गयी योजनाओं की जानकारी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बुधवार को विकसित भारत योजना की गाड़ी ब्रह्मपुर विधानसभा के बेरिया पंचायत में पंहुचा। जहां कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी अजय कुमार, मेडिकल टीम, बैंक के कर्मचारी, किसान सलाहकार पवन मिश्रा, ग्राम सेवक, मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, उपस्थित होकर हजारों की संख्याओं में ग्रामीणों ने योजनाओं के बारे में जानकारी दी।












कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी ब्रह्मपुर विधानसभा संयोजक शंभू चंद्रवंशी मंडल, महामंत्री जिउत्त शाह, मंडल उपाध्यक्ष संतोष ओझा, मंडल उपाध्यक्ष ब्रजेश चौबे, अविनाश सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष नित्यानंद ओझा, समाजिक कार्यकर्ता सुबोध जयसवाल, मण्डल कोषाध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख श्रीभगवान पांडे एवं पंचायत के ग्रामीण उपस्थित हुए।

