वन महोत्सव पर पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए डीएम ने दिलाया शपथ




न्यूज विजन । बक्सर
सोमवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु विभाग, बिहार सरकार के द्वारा वन प्रक्षेत्र भोजपुर द्वारा 74 वा वन महोत्सव कार्यक्रम एमपी हाई स्कूल बक्सर के परिसर में सम्पन्न हुआ। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। तत्पश्चात वन विभाग, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण व जीविका द्वारा लगाये गये स्टाल का निरीक्षण जिला पदाधिकारी महोदय ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा की जिले में तय लक्ष्य के प्रति सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर पौधारोपण कार्य किया जा रहा है एवं वहा उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण खतरे के बारे में जागरूक किया। जिसमें मीडिया, आमजन छात्र/छात्राओं की भूमिका भी अहम है। हम सभी को निरंतर वृक्षारोपण का कार्य करना चाहिए और वृक्षो को बचाने का अभियान भी चलाना चाहिए। लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए शपथ दिलाया गया।
मौके पर वनों के क्षेत्र अधिकारी, प्राचार्य एम पी हाई हाई स्कूल बक्सर, वनरक्षी, स्कूल के छात्र छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।

