मायके आई विवाहित ने ससुराल नहीं भेजने पर माता पिता पर दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस कर रही है जांच




न्यूज विजन । बक्सर
पति से हर रोज विवाद होने के बाद दो माह पूर्व मायके आई विवाहित ने अब माता पिता द्वारा ससुराल नहीं भेजने का आरोप लगाकर विवाहिता ने अपने ही माता-पिता के खिलाफ ही महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।
इस संबंध में महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिकराैल थाना क्षेत्र के राजेन्द्र सिंह की पुत्री लक्ष्मी की शादी दिल्ली के ओखला थाना के धाैलाकुआं के सागर बेरवा के साथ करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद विवाहिता के साथ उसका पति मारपीट करता था। मारपीट से परेशान हो कर विवाहिता अपने मायके चली आई। विवाहिता करीब दाे माह पूर्व अपने मायके आई। मायके आने के बाद विवाहिता काे उसके माता-पिता वापस ससुराल नहीं भेज रहे है। कई प्रयासाे के बाद भी विवाहिता के माता-पिता उसे ससुराल नहीं भेजे। विवाहिता ने अंत में महिला थाना पहुंच मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










