Uncategorized

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मीना सिंह ने किया प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का प्रतीक चिन्ह् व अंग वस्त्र से स्वागत

न्यूज विजन । बक्सर
सम्राट चौधरी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बक्सर जिला में आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में काफी जोश भरा हुआ था। आगमन को लेकर पार्टी के नेताओ द्वारा पूरे शहर को पोस्टर, फ्लैक्स और बैनर से हरेक चौक चौराहा को पाट दिया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष का जिला के सीमा में प्रवेश के साथ ही जगह जगह स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। नगर के ज्योति प्रकाश चौक पर बैड बाजे के साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व नप अध्यक्षा मीना सिंह द्वारा प्रतिक चिन्ह और अंगवस्त्र व बड़ा माला पहनाकर कर किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अश्वनी चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, राजकुमार सिंह, हिटलर कुशवाहा समेत अनेकों लोग मौजूद रहे। स्वागत समारोह का संचालन जाने माने उद्घोषक पिंटू सिंघानिया ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button