POLITICS

बनारपुर गॉव में घर में घुसकर निहत्थे, वृद्ध व महिलाओं पर लाठियां बरसाना शर्मनाक : कांग्रेस 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन, प्रदेश सचिव कामेश्वर पांडे, उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, चौसा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजा रमन पांडे, रामस्वरूप अग्रवाल, रामजतन सिंह यादव एवं रामप्रसन्न द्विवेदी ने संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए कहा है कि जब-जब भाजपा की सरकार आई है किसानों के लिए आफत लाई है पूरे देश में किसान अपने हक और हक्कू की लड़ाई आवाज उठाते हैं तो सरकार एवं प्रशासन की मिली भगत से किसानों पर डंडा व गोली बरसायी जाती है।

 

 

इन सभी नेताओ ने कहा की अभी हाल में जो चौसा थर्मल पावर प्लांट में किसानों द्वारा शांतिपूर्ण धरना पर जिस प्रकार प्रशासन ने निहत्थे किसानों पर लाठियां बरसाई जिसमें वृद्ध महिलाओं और पुरुषों को भी नहीं छोड़ा गया साथ ही मर्यादा को तार तार करते हुए प्रशासन ने जो ललकारने का काम ग्रामीणों को किया यह अपने आप में  बेहद ही शर्मनाक है। शुक्रगुजार है कि मीडिया ने सच्चाई सामने रखी।  जालियां वाले बाग की घटना की पुनरावृति पुनरावृति बक्सर प्रशासन ने किया जो बेहद ही शर्मनाक है।

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा की जिला प्रशासन को धैर्य के साथ निर्णय लेने की जरूरत थी। जब जिला प्रशासन जानता था की सामाजिक तत्वों के द्वारा या थर्मल पावर के द्वारा सामाजिक तत्वों को आंदोलन खत्म करने हेतु धरना में शामिल करना और धारना को बदनाम करना आज तक यह घिनौना खेल किसानों के साथ होता है।  दिल्ली बॉर्डर हो या चौसा का किसान सभी को  हक ना देकर दमनात्मक प्रक्रिया अपनाकर किसानों के हक को मारना उनकी जीविका छीनना भाजपा सरकार का अहम मुद्दा है। इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह बेहद ही शर्मनाक है  मुख्यमंत्री बिहार सरकार और सर्वोच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस से मांग करते हैं कि किसानों को उचित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button