OTHERS
बंगाल कांग्रेस कोषाध्यक्ष ने हजारों गरीबों असहायों के बीच किया कम्बल वितरण




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को जिले के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर गांव में पश्चिम बंगाल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक द्वारा अपने गॉव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में हजारों की संख्या में गरीबों व असहायों के बीच कम्बल वितरण किया गया।










कंबल वितरण समारोह के दौरान संतोष कुमार पाठक ने कहा की अपनी जन्मभूमि पर गरीबों व असहायों की मदद के उद्देश्य से ठंड के मौसम में हर वर्ष कम्बल वितरण किया जाता रहा है। लेकिन पार्टी के कार्यों से व्यस्तता की वजह से विलंब हुआ है। कम्बल वितरण समारोह में समाजसेवी जयंत गुप्ता, भोला यादव, दयाशंकर मिश्र, कांग्रेस नेता अनिल उपाध्याय, उत्पल यादव, सुनील कुमार कुशवाहा, सिंपल यादव, अनिल कुमार सिंह, संजय दुबे के साथ सैकड़ो कांग्रेस जन और समाजसेवी शामिल हुए।

