प्रतिष्ठित किसान सह समाजसेवी स्व. हीरालाल सिंह की तीसरी पुण्यतिथि मनायी गयी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बसावकला पंचायत के ठाकुरपुरा गॉव के प्रतिष्ठित किसान सह समाजसेवी रहे स्वर्गीय हीरालाल सिंह की तीसरी पुण्य तिथि उनके पुत्रों श्रीराम सिंह, मोतीलाल सिंह, जयराम सिंह व राजाराम सिंह द्वारा मनायी गयी। जिसमे बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित जाती जनजाति आयोग के अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे।








कार्यक्रम का शुभारम्भ ठाकुरपुरा में स्थापित हीरालाल सिंह की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि व अन्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित करने के साथ हुआ। वही संतोष निराला ने कहा की हीरालाल जी प्रतिष्ठित किसान के साथ समाज के हर वर्ग के लोगों की मदद करनेवाले थे। गॉव व आसपास के क्षेत्रो में उनके द्वारा सामाजिक कार्यो को भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर बसांव कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजदेव सिंह कुशवाहा, जदयू राज्य सलाहकार समिति के सदस्य बबन चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष इटाढ़ी विजय सिंह कुशवाहा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नवानगर सत्यानंद कुशवाहा, पूर्व मुखिया बसांव कला पंचायत सिकंदर अली, संजय पांडे समाजसेवी, जदयू जिला महासचिव शैलेश सिंह कुशवाहा, बीडीओ इटाढ़ी, जदयू नेता अमित कुशवाहा, सुभाष कुशवाहा, रालोजद के जिला अध्यक्ष विंध्याचल सिंह कुशवाहा, जदयू के प्रखंड महासचिव राजा राम सिंह, रमाशंकर सिंह कुशवाहा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

