शौच करने गई महिला के साथ दुष्कर्म




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शौच करने गई महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। दुष्कर्म के बाद महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसके पश्चात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।









घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दिनों इटाढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला शौच करने बधार में गई थी। महिला का आरोप है कि गांव के ही एक नामजद समेत तीन लाेगाें ने महिला काे पकड़ एक बगीचे में ले गए। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। वहीं उसके साथ गए दाे युवकों ने घटना काे पूरा वीडियो बना लिया। घटना के बाद आरोपियों ने जातिसूचक शब्दाें से अपशब्द भी बाेला। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया। महिला थाना पुलिस मामले की प्रारंभिक जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





