OTHERS

डॉ ओम प्रकाश केसरी पवन नन्दन का 72 वां जन्मदिवस भाईचारा दिवस के रूप में मनाया गया 

पवन नन्दन जी की नयी पुस्तक फुटेहरी (भोजपुरी हिंदी काव्य संग्रह) का किया गया विमोचन 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जनहित परिवार साहित्य मंडल एवं भोजपुरी दुलार मंच के संयुक्त तत्वावधान में मंडल एवं मंच के संरक्षक नप के पूर्व चेयरमैन, दधीचि देहदान समिति के अध्यक्ष, भाजपा के जिला उपाध्क्ष, महिला सशक्तिकरण के सशक्त हस्ताक्षर रो. मीना सिंह के कुशल संयोजन एवं अधिवक्ता रामेश्वर प्रसाद वर्मा के सफल संचालन और अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष और मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दी एवं भोजपुरी के प्रखर हस्ताक्षर  डॉ ओम प्रकाश केसरी पवन नन्दन, के 72वें जन्मोत्सव को बहन भाईचारा  एवं अनुशासन दिवस के साथ इनकी नयी पुस्तक फुटेहरी (भोजपुरी हिंदी काव्य संग्रह) जो इनकी पुस्तक श्रृंखला की भी 72 वीं पुस्तक है का विमोचन किया गया।

 

 

समारोह का उद्घाटन डॉ महेन्द्र प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, डॉ राजेश मिश्रा, गणेश उपाध्याय, श्रीकांत पाठक, शशिभूषण मिश्र, शिव बहादुर पांडेय प्रीतम, अतुल मोहन प्रसाद राजू सिंह सहित अन्य बंधुओं द्वारा दीप प्रज्वलित करके एवं मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ राजेश मिश्र, महेश्वर ओझा महेश, विहान सहित अन्य उपस्थित रहे। स्वागत भाषण  फुटेहरी के प्रकाशक  मों. शमीम द्वारा किया गया। जिसके पश्चात डॉ पवन नन्दन द्वारा आगत सभी अतिथियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया गया। तत्पश्चात  मंचासीन अतिथियों द्वारा  फुटेहरी पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक विमोचन में अन्य महानुभावों में पत्रकार डॉ शशांक शेखर, राजा रमण पांडेय मिठास, ई रामाधार सिंह, वकील साधना पांडे, सतीश श्रीवास्तव आदि के साथ साथ महान मनीषी बक्सर, इस्कॉन के मनोहर दास प्रभु उपस्थित रहे।

 

“फुटेहरी” पुस्तक विमोचन के पश्चात उस पुस्तक पर महानुभावों ने एक के बाद अपने अपने विचारों के माध्यम से अपनी भावनाओं प्रकट करना शुरू किये। सबसे पहले लोगों ने समवेत स्वर से कहे कि अत्यंत विपरीत परिस्थितियों से गुजरते हुए भी  पवन नन्दन अथक परिश्रम के बल पर समाज के विभिन्न सज्जनों से सहयोग पाकर साहित्य की सभी विधाओं  यथा, कविता, कहानी, लघुकथा, व्यंग, आलेख, उपन्यास दी और भोजपुरी में प्रकाशित करा चुके है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button