ACCIDENT
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल




न्यूज विजन । बक्सर
जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत सिमरी – छोटका राजपुर पथ पर गुरुवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। वही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खधरा पांडेयपुर के सभापति यादव के 15 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार छोटका राजपुर अपने बहन के ससुराल गया था। बुधवार की शाम वह पैदल ही अपने घर लौट रहा था। राजा बागीचे के समीप किसी वाहन के चपेट में आ गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर परिजन पहुंचे। परिजनों ने किशोर को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। किशोर के मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।










