142 सांसदों के निलंबन की कार्यवाई के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने निकाला आक्रोश मार्च
वक्ताओं ने कहा : देश की सम्पति पूंजीपतियों के हाथों बेची जा रही है सवाल पूछने पर सांसदों का निलंबन हो रहा है निलंबन वापसी तक जारी रहेगा विरोध प्रदर्शन




न्यूज़ विज़न। बक्सर
शुक्रवार को बिहार प्रदेश इंडिया गठबंधन द्वारा पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम के तहत किला मैदान से आक्रोश मार्च निकालकर वीरकुंवर सिंह चौक से ज्योति प्रकाश चौक, आम्बेडकर चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष एवं राज्यसभा के उपसभापति द्वारा लोकतंत्र के हत्या कर इंडिया गठबंधन के एकसाथ 142 से अधिक सांसदों का निलंबित कर देने के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया।











इस दौरान वक्ताओं ने कहा की आखिर केंद्र सरकार भारत के जनता के साथ क्या चाहती है।देश मे बेतहाशा महंगाई, बेरोजगारी,अराजकता बढ़ते जा रहा हैं। देश के सारी सम्पत्ति सिर्फ और सिर्फ अडानी एव अम्बानी के हाथो मे बेचा जा रहा है। जब कोई सांसद सदस्य लोकसभा एव राज्यसभा में सवाल करता है तो उसकी सदस्य्ता रद्द कर दिया जा रहा है या निलंबित। जब तक ताना शाह सरकार सभी सांसदों का निलंबन वापस नही लेती है तब तक चरणबद्ध तरीके से केन्द्र सरकार के विरुद्ध इंडिया गठबंधन अपना जुलुस प्रदर्शन करते रहेगी।
विरोध प्रदर्शन में बक्सर लोकसभा के पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, पूर्व मंत्री बिहार सरकार छेदी लाल राम, राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, जदयू के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह, सीपीआई के जिला सचिव बालक दास कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पाण्डेय, डुमरांव से राजद के पूर्व प्रत्याशी सुनील कुमार सिंह, लालबाबू यादव, परशुराम तत्वा राजद के मिडिया प्रभारी हरेन्द्र कुमार सिंह, रविराज, राघवेंद्र उज्जैन, मोहन चौधरी, हिंगमणि चंदा श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, ममता देवी, शशि राय, जवाहर लाल पासवान, राजद के प्रदेश महासचिव निर्मल सिंह कुशवाहा, ददन पासवान, राजद प्रदेश महासचिव प्रतिमा देवी, उमेश कुमार सिंह, अशोक गुप्ता, प्रेम खरवार, कामेश्वर पाण्डेय, भोला पाण्डेय, नागेंद्र सिंह, बजरंगी मिश्रा, इफ्तखार आलम, संजय सिंह, अशोक प्रजापति, दुर्गावती देवी, रानी पासवान , बृजबिहारी सिंह, भुट्टो खान, जिला प्रधानमहासचि धनपति चौधरी, सत्येंद्र आज़ाद,ओमप्रकाश मली एव सैकड़ों महागठबंधन के कार्यकर्ता भाग लिए।

