जमीनी विवाद में दीपावली की शाम युवक को मारी गोली, मंदिर में दिया जलाने के दौरान दिया घटना को अंजाम
जिले के धनसोई थाना क्षेत्र के पर्वतचक गॉव में हुयी घटना, त्वरित कार्यवाई करते हुए धनसोई पुलिस ने दो लोगो को किया गिरफ्तार




न्यूज़ विज़न। बक्सर
दीपावली के दिन जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्वतचक गॉव में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर गॉव के काली मंदिर में दीप जलाने को लेकर पहले कहासुनी हुयी जिसके बाद मारपीट और देखते ही देखते एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष को गोली मार दिया, जिसमे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं घटना के बाद त्वरित कार्यवाई करते हुए धनसोई थानाध्यक्ष ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।











घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत पर्वतचक गांव में दीपावली के मौके पर माँ काली के मंदिर में दीप जलाने के लिए गॉव के सरोज यादव की भाभी सीता देवी पहुंची हुयी थी इसी दौरान दूसरे पक्ष के बिहारी शुक्ला व् अन्य लोग किसी बात को लेकर सीता देवी को गाली दे रहे थे तभी सरोज यादव पहुंचे और वो भी गाली गलौज करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जनकर मारपीट हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगो ने सरोज यादव गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही बिच बचाव करने आये घनश्याम यादव भी घायल हो गए। घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गयी वही मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद अफ़रातफ़री मच गई। गोली लगने से घायल सरोज यादव को आननफानन में परिजनों ने सदर अस्पताल ले गये जहां चिकित्स्कों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों लोगों को रेफर कर दिया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया की गोली सरोज के कंधे के बीच में फंसी हुयी है, वही घनश्याम यादव को सर में चोट लगा हुआ है। दीपावली के दिन हुई इस घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। जिनके घर के व्यक्ति घायल हुए हैं उनके यहां तो दीपावली की खुशियों मातम में बदल गई।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया की पूर्व से पर्वतचक गॉव में महावीर शुक्ला और बिहारी शुक्ला के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। जिसमे सरोज यादव महावीर शुक्ला के पक्ष से आते है। जिसको लेकर बिहारी शुक्ला के पक्ष के लोग काली मंदिर में दिया जलाने को लेकर सरोज यादव से विवाद उत्पन्न कर दिए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गया तभी बिहारी शुक्ला के पक्ष से आये हनुमान शुक्ला ने सरोज यादव को गोली मार दी। वही घटना के बाद मौके पर पहुंच कार्यवाई करते हुए बिहारी शुक्ला और हनुमान शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले दोनों पक्षों द्वारा थाने में एफआईआर करवायी गयी गई। वही घटना की पूरी जांच के बाद शामिल अन्य लोगो की भी गिरफ्तार किया जायेगा।

