जनता दल सेकुलर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये गए श्रीकृष्ण चौबे, लोगो ने दी बधाइयाँ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जनता दल सेक्युलर के प्रदेश के अध्यक्ष हलधर कांत मिश्रा द्वारा जिले के पीडीएस दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण चौबे को जनता दल सेकुलर के बिहार उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वही संगठन को बिहार में मजबूत बनाने को लेकर भरोसा जताया है।










प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी मिलने के बाद श्री कृष्णा चौबे को जिले के सभी कार्यकर्ताओं के तरफ से बधाई शुभकामना मिल रहा है। वही प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौबे ने जनता दल सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा को भी आभार व्यक्त किया और कहा कि बिहार के संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। और विश्वास दिलाता हूं कि मुझे जो भी होगा संगठन की मजबूती के लिए संघर्ष करूंगा और जिला से लेकर प्रखंड तक को मजबूत करने में सहयोग करूंगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में कमलेश तिवारी, शिवजी सिंह, संजीव तिवारी, जिला अध्यक्ष कपिल मुनि ठाकुर, भूतेश्वर सिंह, हीरालाल वर्मा, सच्चिदानंद उपाध्याय, धीरेंद्र तिवारी, बसंत राय, देव मनीराम, इमरान खान, अरुण कुमार सिंह, उमेश उपाध्याय आदि का ए लोगों ने बधाई एवं शुभकामना दिए है।

