घर से साइकिल चलाने निकले युवक को डंपर ने रौंदा, हुई मौत
राजपुर थाना क्षेत्र के तिवाय मोड़ के समीप अहले सुबह हुयी घटना




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार की सुबह राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा मोहनिया मुख्य मार्ग पर तिवाय मोड़ के समीप तेज रफ्तार डंपर चालक ने साइकिल सवार युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत मौके पर ही हो गई। मृतक युवक की पहचान तिवाय गांव निवासी मोहित कुमार 18 पिता उमेश बैठा के रूप में हुई।








घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया की युवक सुबह प्रतिदिन की तरह साइकिल चलाने निकला था। कुछ ही मिनट बाद गांव वालों ने सूचना दी उसे डंपर वाले ने टक्कर मार भाग गया। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और देखते ही कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों के द्वारा राजपुर थाना थानाध्यक्ष को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष राजपुर संतोष कुमार ने बताया कि दुर्घटना सुबह लगभग चार-पांच बजे के बीच की है। सूचना मिली की एक डंफर ने युवक को कुचलते हुए भाग गया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को बक्सर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं डंफर के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।




