OTHERS

गंगा घाटों को स्वच्छ और सौंदर्यीकरण बनाने को लेकर तैयारियों को दिया जा रहा है मूर्तरूप : अश्विनी चौबे 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

जिले के गंगा घाटों को आकर्षक एवं स्वच्छ बनाये जाने, जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण करने की  तैयारियों को मूर्तरूप दिया जा रहा है उक्त बातें  केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा।

 

 

केंद्रीय मंत्री श्री चौबे बुधवार को सर्किट हाउस में डीएम अंशुल अग्रवाल  के साथ जिले में चल रही विकास योजनाएं एवं प्रस्तावित अन्य योजनाओं पर बैठक की। कार्य प्रगति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि रामरेखा घाट से लेकर सती घाट और सती घाट से बालाघाट तक विकास किया जाएगा। अन्य चरणों में विभिन्न घाटों को सम्मिलित किया गया है। जिसे विभिन्न चरणों में विकसित और आकर्षित बनाया जाएगा। बैठक में चौसा पावर प्लांट, लाइट एंड साउंड, गंगा पुल पर जाम की स्थिति सहित जिले के अन्य विकास योजनाओं पर चर्चा की गई। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने सर्किट हाउस में जनता की समस्याओं से भी अवगत हुए।  समस्या निदान के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button