POLITICS

सुमित मानसिंहका बने भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला सह-संयोजक

न्यूज़ विज़न।   बक्सर 
भारतीय जनता पार्टी संगठन में युवाओं को लगातार जिम्मेदारियाँ देकर उन्हें आगे बढ़ाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए भाजपा क्रीड़ा मंच ने बक्सर जिले में एक नई नियुक्ति की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, भाजपा क्रीड़ा मंच के बिहार प्रदेश संयोजक सतीश राजू, तथा भाजपा बक्सर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन के निर्देशानुसार भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला संयोजक दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही ने सुमित मानसिंहका को भाजपा क्रीड़ा मंच का जिला सह-संयोजक नियुक्त किया है।

 

नियुक्ति की औपचारिक घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय स्तर पर खुशी का माहौल देखा गया। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि सुमित मानसिंहका की सक्रियता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, उन्हें इस जिम्मेदारी के योग्य बनाती है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सुमित मानसिंहका ने अपने वक्तव्य में कहा कि मेरे जैसे अति साधारण भाजपा कार्यकर्ता को भाजपा क्रीड़ा मंच के जिला सह-संयोजक का दायित्व देने के लिए मैं भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय ओम प्रकाश भुवन, निवर्तमान भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष और मेरे छोटे भाई समान सौरभ तिवारी, क्रीड़ा मंच के प्रदेश संयोजक आदरणीय सतीश भैया (राजू जी), तथा जिला संयोजक भाई दुर्गेश उपाध्याय विद्रोही का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आपके द्वारा जो विश्वास जताया गया है, उसका मैं पूर्ण रूप से निर्वाहन करने की पूरी कोशिश करूंगा और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का सफल प्रयास करूंगा।

 

संगठन में ऊर्जा का संचार

भाजपा क्रीड़ा मंच की इस नियुक्ति को संगठन की मजबूती और युवाओं को नेतृत्व देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुमित मानसिंहका को बधाई दी और विश्वास जताया कि उनकी नेतृत्व क्षमता से क्रीड़ा मंच को नई दिशा मिलेगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button