POLITICS

राजपुर में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद सुधाकर सिंह का ऐलान : महागठबंधन को मजबूत बनाना है, भ्रष्टाचार को खत्म करना है

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
राजपुर प्रखंड के राजद कार्यालय परिसर में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व नए राजद कार्यालय का उद्घाटन सांसद सुधाकर सिंह समेत प्रदेश महासचिव निर्मल कुशवाहा, प्रदेश सचिव कुमारी श्वेता पाठक, महिला प्रदेश सदस्य पूजा कुमारी, झुग्गी-झोपड़ी प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती, जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

 

सम्मेलन की अध्यक्षता उमेश सिंह व हिरामन कुमार ने की, जबकि संचालन मुखिया अनिल सिंह ने किया। विभिन्न पंचायतों से जुटे कार्यकर्ताओं का सांसद ने अंगवस्त्र एवं फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। सांसद सुधाकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव नजदीक है, सभी कार्यकर्ता मानसिक रूप से तैयार रहें। शाहाबाद पर महागठबंधन का कब्जा बरकरार रखना है। नीतीश सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, ट्रांसफर-पोस्टिंग में चढ़ावे की बात आम हो गई है। चुनाव में धांधली रोकने के लिए सतर्क रहना होगा। महिलाओं को ₹10,000 के लालच में न आने की अपील, महागठबंधन ने वादा किया कि सरकार बनने पर हर महिला को ₹2500 प्रतिमाह मिलेगा। राजपुर के विकास को लेकर चौसा-कोचस मुख्य मार्ग के निर्माण समेत कई योजनाओं का ऐलान।

 

सभा के अंत में सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि वे एकजुट होकर महागठबंधन को मजबूत करेंगे और आगामी चुनाव में पूरी ताकत से जुटेंगे। इस अवसर पर राजद मीडिया प्रभारी हरेंद्र कुमार सिंह, बृजबिहारी सिंह, बसंती देवी, राजेन्द्र सिंह, तेजनारायण उर्फ हाला पांडेय, राजेश सिंह, शिरंग सिंह, शम्भू यादव, जितेन्द्र यादव, रमाकांत यादव, इंद्रजीत कुशवाहा, भरत सिंह सहित अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित कर संकल्प लिया। यह सम्मेलन राजपुर में महागठबंधन की चुनावी तैयारी को धार देने वाला साबित हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button