अब तक यहां के जनप्रतिनिधि बक्सर के सनातन संस्कृति को पहचान दिलाने की कोई ठोस पहल नहीं की है : राजकुमार चौबे
सनातन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाएंगे




न्यूज़ विज़न। बक्सर
होली आते ही बाजार एवं सवारी गाड़ियों में अश्लील गानें लोग बजाने लगते हैं। इससे जहां महिला एवं युवतियां शर्मसार होती हैं, वहीं इसका बुरा प्रभाव समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति के खिलाफ है अश्लील गानें। अश्लील गानों पर पूर्णत: प्रतिबंध लगना चाहिए। उक्त बातें शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन की ओर से एनएच 922 स्थित बीएफसी कैफे परिसर में पत्रकारों संग आयोजित भव्य होली मिलन समारोह के दौरान फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा। इस दौरान मौजूद सभी पत्रकारों को अबीर-गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी।







श्री चौबे ने कहा कि हम बक्सर के सनातनी संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। बक्सर की धरा सनातन संस्कृति से जुड़े धरोहर के मामले में धनी है। लेकिन, अब तक यहां के जनप्रतिनिधि और सरकार बक्सर के सनातन संस्कृति को पहचान दिलाने की कोई ठोस पहल नहीं की है। यहां तो स्थिति यह है कि पार्टी के टिकट पर लोग चुनाव लड़ते हैं, जीतते हैं और चले जाते हैं। अब पार्टियां चुनाव में सनातन की बात कह रही है, यह खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि बक्सर का विकास होगा तभी शाहाबाद और बिहार का विकास होगा। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज का निर्माण तभी होगा जब सभी शिक्षित होंगे। हमारा जोर शिक्षा पर है। सेवा बस्ती में नि:शुल्क शिक्षा केंद्र का संचालन फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। गरीब, असहाय परिवार के बच्चों को वहां शिक्षा दी जाती है। हमारा उद्देश्य है कि कूड़ा-कचरा चुनते बच्चों को देख बहुत दुख होता है। एेसे बच्चों को वहां पढ़ाया जाता है। उनके बीच ड्रेस से लेकर पाठ्य सामग्री तक का वितरण किया जाता है।

शहर के विभिन्न बाजारों में खुले में मांस-मछली की बिक्री की जाती है। यह सही नहीं है। फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक चौबे ने कहा कि खुले में चल रहे मांस, मछली, मुर्गा आदि की दुकानों पर पूर्णत-प्रतिबंध लगाने के लिए बड़ा जन आंदोलन खड़ा करेंगे। सनातन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव जाएंगे। बक्सर में विश्वामित्र कॉरिडोर बने इसकी मांग सरकार से करेंगे। मौके पर विश्वामित्र सेना के शाहाबाद संयोजक रविराज, मीडिया कोआर्डिनेटर अशोक उपाध्याय समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
वीडियो देखें :

