POLITICS
महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक ने हर्षवर्धन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर दी बधाइयाँ




न्यूज़ विज़न। बक्सर
जनता दल यूनाइटेड के महासचिव सदस्य बिहार विधान परिषद अफाक अहमद खान द्वारा भोजपुर जिला के पार्टी के सक्रिय नेता हर्षवर्धन सिंह को पुनः राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।
हर्षवर्धन सिंह को राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर महर्षि विश्वामित्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने बहुत-बहुत बधाई दिया और कहा की हर्षवर्धन सिंह पूरे शाहाबाद में पार्टी के लिए बेहतर कार्य किये है जो आगामी चुनाव में इनके द्वारा पार्टी के प्रति समर्पित कार्यों को काफी फायदा होने वाला है। साथ ही बधाई देने वालों में फाउंडेशन के शाहाबाद संयोजक रवि राज, राघवेंद्र उज्जैन, जयप्रकाश सिंह, अभिषेक पटेल, सुरेंद्र पासवान, अनिरुद्ध तिवारी, रविकांत कुशवाहा, विमलेंद्र कुमार बबलू एवं हरिशंकर दुबे शामिल है।

