जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक में जुटे कार्यकर्ता, राजपुर से निराला को जिताने का लिया संकल्प



न्यूज़ विज़न। बक्सर
शनिवार को बक्सर जिले के राजपुर विधानसभा (सु.) क्षेत्र अंतर्गत 202 बूथ पर जनता दल यूनाइटेड के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष टूना राम ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं क्षेत्र के वरिष्ठ एन.डी.ए. नेता संतोष कुमार निराला उपस्थित रहे।








बैठक का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा दिखा। प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एन.डी.ए. उम्मीदवार सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला को पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया। बैठक को संबोधित करते हुए संतोष निराला ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के सुशासन काल ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की दशा और दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा कि ग्राम परिवहन योजना के तहत हर पंचायत में पाँच अनुसूचित जाति परिवारों को परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई गई। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत युवाओं को लोन सुविधा देकर आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला। विकास मित्र और टोला सेवक बहाली ने गाँवों में शिक्षा और जागरूकता की नई रोशनी पहुँचाई। निराला ने यह भी कहा कि नीतीश सरकार द्वारा लिए गए सैकड़ों जनहितकारी निर्णयों ने अनुसूचित जाति-जनजाति समाज को नई मजबूती दी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आगामी चुनाव में एन.डी.ए. और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और मज़बूत बनाने के लिए तन-मन से जुटें।




कार्यकर्ताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन
बैठक में मौजूद सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूर्व मंत्री संतोष निराला को विजयी बनाने के लिए घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। सभा में उपेन्द्र राम, बिनोद राम, सुगन्ध राम, रमपतिया देवी, धनेश्वर राम, जयप्रकाश राम, जयराम राम, विजय राम, कमलेश राम, अखिलेश राम (सरपंच), विंध्याचल राम, अखिलेश आनंद, बहादुर राम, जितेन्द्र राम, किन्तु राम, केशनाथ राम, परशुराम राम, राजेन्द्र राम (पूर्व मुखिया), प्रमोद राम, कृष्णा राम, बुटाई राम, रवि राम, निर्मल राम, विश्वामित्र राम, संतोष राम, जितेन्द्र सिंह, विमलेन्द्र कुमार बब्लू, विजय कुशवाहा, अमित कुशवाहा, अनिरुद्ध तिवारी, राजाराम कुशवाहा, जगजीवन राम सहित अनेक स्थानीय नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
एकजुटता का संदेश
बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष टूना राम ने कहा कि कार्यकर्ताओं की यह एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एन.डी.ए. का झंडा मजबूती से लहराएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और समाज के अंतिम पंक्ति तक विकास का संदेश पहुँचाएँ।

