अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता दीक्षा सिंह 27 अक्टूबर को पहुंचेगी बक्सर, होगा भव्य स्वागत
दीक्षा के गांव महदह में आयोजित होगा भव्य स्वागत समारोह




न्यूज़ विज़न। बक्सर
देश के साथ बक्सर जिले का नाम गौरवान्वित करने वाली वुशु खिलाडी दीक्षा सिंह ने जॉर्जिया के बटूमी में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिला में 27 अक्टूबर को पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।







इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए समाज सेवी सह जदयू नेता जितेंद्र सिंह ने बताया की जिले की बेटी दीक्षा सिंह अंतर्राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने के बाद पहली बार अपनी जन्मभूमि पर 27 अक्टूबर को सुबह 09 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पहुचेंगी। उन्होंने बताया की दीक्षा ने इंडोनेशिया को हराकर स्वर्ण पदक जीत हम सभी को गौरवान्वित किया है।

खेल जगत के लोगों को मनोबल में चार चांद लगाने के लिए और बिटिया के मनोबल को और ज्यादा बढ़ाने के लिए बक्सर स्टेशन पर स्वागत के पश्चात नगर में भव्य यात्रा निकाली जाएगी जो रामेश्वर नाथ मंदिर पहुंचेगा जहां दीक्षा पूजा अर्चना करेंगी। जिसके बाद पीपी रोड, मुनीब चौक, मेन रोड, मॉडल थाना, कलेक्ट्रेट रोड होकर इटाढ़ी रोड होते हुए महदह पहुचेंगी। जहां बिटिया दीक्षा का भव्य स्वागत किया जायेगा।

