सावन के अंतिम सोमवारी को जिले के सभी शिव मंदिरो में जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों उमड़ा सैलाब




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सावन पांचवे व अंतिम सोमवारी को जिले के सभी शिव मंदिरों में देवो के देव महादेव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिरो में अहले सुबह 4 बजे से ही भक्तों द्वारा जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया जो दोपहर तक निर्बाध चलते रहा। दूध, बेल-पत्र से जलाभिषेक करते हुए महिलाओं व पुरुषो ने बड़ी संख्या में भगवान शिव की अराधना की। शहर के नाथ बाबा, रामेश्वर नाथ, गौरी शंकर, पातालेश्वर मंदिर, वामनेश्वर आदि मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।






सावन की पांचवी और आखिरी सोमवारी को जिले के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही शिव भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई। सुबह से महिलाओं, युवाओं व वृद्धों ने महादेव को जलाभिषेक किया। मौके पर सभी मंदिरों को फूलों व खूबसूरत बिजली की लरियों से सजाया गया था। मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग अलग कतारों की सुविधा भी थी। बम भोले के भक्तों ने सावन मास के अंतिम सोमवार को शिवालयों में पूजा अर्चना की। हर हर महादेव व बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वही नाथ बाबा, रामेश्वर नाथ, पातालेश्वर नाथ मंदिरों में देर शाम महाआरती में सैकड़ों शिव भक्त शामिल हुए। सुबह पांच बजे से ही भक्त पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का रुख करने लगे। शिवालयों के प्रवेश द्वार पर घंटे की ध्वनि सुबह से गूंजने लगी। बम भोले की जय, हर हर महादेव व बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। भक्तों ने शिवलिंग पर गंगाजल, फूल, बेलपत्र, धतूरा व अक्षत चढ़ाकर पूजा अर्चना की। उमस के बावजूद शिव भक्त जलाभिषेक के लिए घंटों कतार में लगे रहे। भक्तों ने शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया। जो महिलाएं इस बार सावन के पांचों सोमवारी का व्रत के लिए संकल्पित है आखरी सोमवार को भी व्रत रखा। इस बार एक महीने के सावन मास में अंतिम सोमवारी के दिन ही रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया गया।

नगर क्षेत्र में सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्तों द्वारा हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारों से नाथ बाबा, रामेश्वर नाथ मंदिर, कांचनेश्वर महादेव, सिद्धनाथ महादेव, संगमेश्वरे महादेव, वामनेश्वर महादेव, गौरी शंकर महादेव, पातालेश्वर महादेव के अलावा छोटका नुवाव स्थित महादेव मंदिर गुंजायमान रहा। मौसम ठीक रहने से जिले के विभिन्न मंदिरों में अर्जी लगाने वाले भक्तों की संख्या अधिक थी। अहले सुबह से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। वही मंदिर के परिसर और गेट पर दर्जनों फूल व प्रसाद के अस्थाई दुकानें लगी रही। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था में प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। शहर के नाथ मंदिर और रामरेखा घाट रामेश्वर नाथ मंदिर के आसपास पुलिस के जवान काफी मात्रा में तैनात रहे।
वही सावन की अंतिम सोमवारी पर जिला अंतर्गत बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ के अलावा इटाढ़ी प्रखंड क्षेत्र के सोखा बाबा मंदिर में शिव भक्तों ने जल अर्पण कर पूजा अर्चना किया। मंदिर परिसर शिव भक्तों से भरा रहा। सावन माह के आखिरी सोमवारी के शुभ अवसर पर अहले सुबह से ही शिवभक्त सोखा धाम पहुंच कर महादेव मंदिर में जलार्पण कर पूजा अर्चना करते हुए सुख समृद्धि की कामना की। जिसको लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इसके साथ-साथ इटाढ़ी प्रखंड के सभी शिवालयों में हर हर महादेव एवं बोल बंम के जयघोष गुंजायमान हुआ।

