नगर के वार्ड 3 में पेयजल संकट गहराया, नहीं पहुँचा नल जल योजना के तहत पानी की सप्लाई
बक्सर नप वार्ड तीन में पेयजल संकट का निदान नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी करेगी आंदोलन : मनोज पांडेय




न्यूज़ विज़न। बक्सर
बक्सर नप क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में नल जल योजना के तहत पाइप बिछाकर और सबके दरवाजे तक पाइप का कनेक्शन भी पंहुचा लेकिन वर्षों बीत गया और पानी नहीं पहुँचा नल जल योजना का पाइप सिर्फ शोभा की वस्तु बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर सैकड़ो महिलाओं एवं वार्ड के प्रतिनिधियों के बुलावे पर बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ मनोज पांडे पूरी टीम के साथ वार्ड नंबर 3 पहुंचे और उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 3 की स्थिति शहर की भयावह देखकर मन दुखी हुआ। महिलाएं कह रही थी कि इस गर्मी के भीषण प्रकोप में पानी के लिए हम सभी तरस रहे हैं।






डॉ पांडे ने तत्काल रूप से अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर से टेलीफोन से वार्ता की एवं अनुमंडल पदाधिकारी से आश्वासन मिला कि इसे तत्काल रूप से संज्ञान में लेकर हम खुद देख लेते है। डॉ पांडे ने वार्ड नंबर 3 के लोगों को आश्वासन दिया की आने वाले दिनों में अगर पानी की समस्या नहीं सुधरी तो बक्सर जिला कांग्रेस कमेटी नगर परिषद के खिलाफ आंदोलन का रुख अख्तियार करेगी। जिसकी सारी जवाबदेही बक्सर प्रशासन की होगी।


कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता में डॉ प्रमोद ओझा, त्रिलोकी नाथ मिश्रा, विनय कुमार सिंह, संजय कुमार दुबे, संजय कुमार पांडे, त्रियोगी मिश्रा, जय राम राम, भोला ओझा, निर्मला देवी, आशा देवी, अकबरी खातुन, अभय मिश्रा, वार्ड नंबर 3 की महिला में प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, रीता देवी, शिव दुलारी देवी, गीता देवी, उषा देवी, बसंती देवी, मजमा खातून, चिंता देवी, रानी देवी, प्रतिमा देवी, शारदा देवी, मनी देवी सहित सैकड़ों महिलाओ ने पानी के लिए एक स्वर में आवाज उठाया।

