OTHERS

दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने दी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

शुक्रवार को नगर के किला मैदान स्थित रामलीला मंच पर दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को परिवर्तित कर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजन का किया गया।

 

ज्ञात हो कि उक्त मोर्चा द्वारा शुक्रवार को किला मैदान से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शव यात्रा सह पुतला दहन का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के पश्चात पुतला दहन कार्यक्रम को स्थगित कर शोक सभा का आयोजन किया गया। उक्त शोकसभा की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सह पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर ने किया जबकि संचालन मोर्चा के मीडिया प्रभारी राम इकबाल ठाकुर ने किया। शोकसभा को संबोधित करते हुए मोर्चा के जिला संयोजक सरोज राजभर ने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए और अपूरणीय छति है। इसकी भरपाई नहीं की जा सकती, उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश के हित में अनेकों ऐतिहासिक फैसला लिया था। वो एक कुशल प्रशासक थे।

 

मोर्चा की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन धारण किया गया। उक्त शोक सभा में मुख्यरूप से वरिष्ठ नेता मोहम्मद हाशिम शाह, महिला संयोजक कृष्णावती, प्रदीप वर्मा, त्रिलोकी नाथ खरवार, किरण देवी, मनोज ठाकुर, मीना देवी, उषा देवी, रामजी ठाकुर, अजीत कुमा,र देवानंद राजभर, गोपाल चौहान, अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, नेहा कुमारी, ललन बहादुर चौधरी, वीरेंद्र राय, गौतम चौहान, लाल बाबू माली, हरिराम चौहान, चुन्नू प्रजापति समेत अनेकों लोग शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button