OTHERS

आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता परीक्षा में कैम्ब्रिज स्कूल दो विद्यार्थियों का हुआ चयन 

पटना जोन के 100 छात्रों में शाहाबाद से कुल 4 छात्र हुए चयनित

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

सीबीएसई की ओर से आयोजित आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतियोगिता परीक्षा 2024  में कैम्ब्रिज स्कूल बक्सर के दो विद्यार्थियों ने शानदार सफलता प्राप्त की है। इनमें अनुराग राय एवं हिमांशु राज शामिल हैं। इन दोनों बच्चों ने सीबीएसई बिहार झारखंड प्रक्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ 100 विद्यार्थियों की मेधा सूची में अपनी जगह बनाई है। बच्चों की इस उपलब्धि पर निदेशक डॉ मोहन चौबे, प्राचार्य वी एस राव समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी है।

 

ज्ञात हो कि सीबीएसई 8वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एजीसी) आयोजित करता है।  इसका उद्देश्य बच्चों की गणितीय सक्षमता का आकलन कर उन्हें गणित को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। परीक्षा दो चरणों में होती है। जिसके पहले चरण में पूरे शाहाबाद क्षेत्र के चार विद्यार्थियों का चयन हुआ है जिसमें बक्सर जिले के सिमरी प्रखंड अंतर्गत केशोपुर गांव निवासी संजय राय एवं मालती देवी के पुत्र कक्षा दसवीं के छात्र अनुराग राय ने बाजी मारी वही कक्षा दसवीं के ही छात्र नया बाजार निवासी विजय शाह एवं संजू देवी के पुत्र हिमांशु राज ने भी सफलता पाई है। अनुराग राय कक्षा नर्सरी से हैं इस विद्यालय के छात्र रहे हैं जो जाशो रोड बक्सर में रहते हैं जबकि हिमांशु राज कक्षा सातवीं से इस विद्यालय के छात्र हैं।

 

दोनों छात्रों का प्रदर्शन अपने वर्ग में हमेशा अव्वल रहता है उनके इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार में हर्षोल्लास व्याप्त है। विद्यालय के निदेशक डॉ मोहन चौबे ने शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यालय ऐसी प्रतिभाओं को निखार के लिए उचित मध्य प्रदान करता है तथा शिक्षकों का मार्गदर्शन उपलब्ध कराता है। शुभकामना देने वालों में एक्सक्यूटिव प्राचार्य बी एस राव, प्राचार्य एम.के. चौबे, उप प्राचार्य के के ओझा, धर्मवीर दुबे, गणित शिक्षकों में रवि सिंह, पुष्पांजलि कश्यप, संतोष ओझा, कुमार अभिषेक, ओमप्रकाश राय, जूही राय, ऋचा शुक्ला, संगीता मिश्रा एवं श्रुतिकीर्ति रहे। विदित हो की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आर्यभट्ट गणित चैलेंज प्रतिवर्ष आयोजित होती है जिसमें बोर्ड के 17 प्रक्षेत्रों में से 100 प्रतिभागियों को चयन होता है। यह गणित के क्षेत्र में एक कठिनतम ओलंपियाड माना जाता है। बोर्ड के पटना क्षेत्र से जिसमें बिहार एवं झारखंड राज्य आते हैं इन सफल प्रतिभागियों का चयन द्वितीय चरण के लिए हुआ है। विद्यालय के इन होनहार छात्रों में न केवल विद्यालय के अपितु पूरे जिले का भी मान बढ़ाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button