दिव्यांग बच्चों के शैक्षणिक विकास की दी गयी जानकारी




न्यूज़ विज़न। बक्सर
गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बक्सर में समावेशी शिक्षा अंतर्गत पांच श्रवण दिव्यांग बच्चों का शैक्षिक अनुसमर्थन के बारे में जानकारी देने के लिए बुलाया गया था। जिन्हे पिरामल स्वास्थ्य केंद्र की संगीता देवी द्वारा जानकारी दी गई।








उन्होंने पठन-पाठन से संबंधित विषयों पर चर्चा की बच्चों के साथ आए अभिभावकों से भी विचार विमर्श किया गया और आगे दिव्यांग बच्चों के बेहतरी के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। श्रवण दिव्यांग बच्चों में आशीष कुमार महदह, हेमंत कुमार गुप्ता लालगंज, निशु कुमारी बड़कागांव, सुप्रिया कुमारी एवं आर्यन कुमार गुप्ता मेन रोड कृष्ण सिनेमा बक्सर से उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रवण दिव्यांग बच्चों का शैक्षणिक गतिविधि को क्रियान्वयन एवं अभिभावक में जागरूकता लाना था। कार्यक्रम में विनोद कुमार पांडे, रवि रंजन कुमार एवं प्रिया कुमारी उपस्थित रहे।




