राजपुर प्रखंड प्रमुख पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
एक माह पूर्व राजपुर एमओ ने दर्ज कराया था एफआईआर




न्यूज़ विज़न। बक्सर
सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले राजपुर प्रखंड प्रमुख पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिनके खिलाफ एक माह पूर्व राजपुर प्रखंड के खाद्य पूर्ति पदाधिकारी द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाया था।











इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले 7 सितंबर को प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी धर्मवीर भारती अपने कार्यालय में बैठकर कार्य कर रहे थे। तभी प्रमुख पति गुड्डू सिंह कार्यालय में पहुंचकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर इन्होंने विभिन्न धाराओं के तहत उनके खिलाफ राजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस मामले में जांच के बाद इन्हें गिरफ्तार किया गया है। एमओ ने आरोप लगाया था कि जब यह कार्यों का निष्पादन कर रहे थे। तभी प्रमुख पति गुड्डू सिंह बगैर अनुमति के उनके कार्यालय में पहुंचकर अपने आप को जनप्रतिनिधि का धौंस दिखाते हुए उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर जान से मारने की भी धमकी दिया था। जिसका इन्होंने विरोध किया इसी बात को लेकर काफी हंगामा हो गया था। जहां कुछ देर के लिए कार्यालय परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। घटना के बाद एमओ ने इसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी को देते हुए लिखित आवेदन देकर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि इन पर एससी-एसटी एक्ट सहित कई सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिस मामले में इन्हे जेल भेजा जा रहा है।

