OTHERS

नवरात्रि की उमंग में झूमा रेलवे कॉलोनी रेस्ट हाउस, डांडिया नाइट 2026 में दिखी उत्सव की रंगीन छटा

रेस्ट हाउस परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में डांडिया खेलकर मनाया नवरात्रि का उत्सव, भाजपा नेत्री एवं सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडे रहीं मुख्य अतिथि

न्यूज विज़न। बक्सर
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बक्सर शहर के रेलवे कॉलोनी स्थित रेस्ट हाउस परिसर में शुक्रवार को डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रेस्ट हाउस परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नवरात्रि की उमंग और उत्सव के माहौल के बीच देर तक डांडिया की धुन पर प्रतिभागियों ने नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेत्री एवं सोशल एक्टिविस्ट वर्षा पांडे उपस्थित रहीं। उनके पहुंचने पर आयोजकों एवं कार्यक्रम में शामिल सदस्यों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने नवरात्रि के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी मेल-जोल, उत्साह और सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देते हैं।

 

डांडिया नाइट के आयोजन में प्रतिमा सिंह, रूबी कुमारी, स्नेह लता सिंह, श्वेतांशु माला एवं सरिता कुमारी सहित आयोजक मंडल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर लोगों को एक साथ मिलकर उत्सव मनाने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डांडिया कार्यक्रम में शालिनी पांडे, ज्योति पांडे, संगीता कुमारी, पूजा देवी, गुंजा कुमारी, शारदा देवी, सुभांति देवी, जूही कुमारी, प्रियंका कुमारी, फूल कुमारी, डॉ. आरती, पायल जायसवाल, शालू, रिंकू कुमारी, प्रीति, पूनम देवी, आरती देवी, अंजली, निभा कुमारी, कोमल, ममता कुमारी एवं आशा देवी समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने डांडिया की ताल पर शानदार प्रस्तुति दी। संगीत और नृत्य के साथ पूरे परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ डांडिया खेलते हुए नवरात्रि की खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन त्योहार की खुशी को और बढ़ा देते हैं तथा लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

रेलवे कॉलोनी रेस्ट हाउस परिसर में आयोजित डांडिया नाइट 2026 देर तक उत्साह और उल्लास के बीच जारी रही। कार्यक्रम ने नवरात्रि के धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक समरसता का भी संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button