त्योहारों में बाइक खरीदने का शानदार मौका, पाहवा होंडा दे रहा 7 आकर्षक उपहार के साथ ₹8 हजार तक कैशबैक
नवरात्रि से छठ पूजा तक विशेष फेस्टिव ऑफर, महज ₹3,999 की शुरुआती राशि पर फाइनेंस की सुविधा, संपर्क: 6204698286, 9661141641

न्यूज़ विज़न। बक्सर
त्योहारों के मौसम में नई बाइक खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बक्सर में एक खास मौका सामने आया है। मेन रोड, सत्यदेवगंज स्थित पाहवा होंडा की ओर से ग्राहकों के लिए विशेष फेस्टिव ऑफर शुरू किया गया है। नवरात्रि से शुरू हुआ यह ऑफर धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा तक जारी रहेगा। ऑफर के तहत बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को आकर्षक उपहारों के साथ कैशबैक का लाभ भी दिया जा रहा है।
पाहवा होंडा के प्रोपराइटर राजा पाहवा ने बताया कि त्योहारों के अवसर पर ग्राहकों को बेहतर सुविधा और बाइक खरीदारी के साथ अतिरिक्त लाभ देने के उद्देश्य से यह विशेष ऑफर शुरू किया गया है। ऑफर के तहत ग्राहकों को बाइक की खरीद पर ₹1,100 से लेकर ₹8,000 तक कैशबैक डिस्काउंट का लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा बाइक खरीदने वाले ग्राहकों को कई उपयोगी उपहार भी दिए जा रहे हैं। इनमें कैसरोल, लेदर बैग, साउंड बार, हेलमेट, ब्लूटूथ, ईयरबड्स, इलेक्ट्रिक केतली, दीवार घड़ी और बाइक कवर जैसे आकर्षक गिफ्ट शामिल हैं। यानी ग्राहक अपनी पसंद की बाइक खरीदने के साथ-साथ उपयोगी सामान भी प्राप्त कर सकते हैं।
₹3,999 की शुरुआती राशि पर फाइनेंस की सुविधा
पाहवा होंडा के प्रबंधक बाला जी पाठक ने बताया कि ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बाइक फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। ग्राहक महज ₹3,999 की शुरुआती राशि देकर फाइनेंस के माध्यम से बाइक खरीद सकते हैं। हालांकि फाइनेंस की स्वीकृति और अन्य शर्तें संबंधित वित्तीय संस्था के नियमों के अनुसार होंगी। उन्होंने बताया कि नवरात्रि से छठ पूजा तक चलने वाला यह फेस्टिव ऑफर उन ग्राहकों के लिए खास अवसर है, जो त्योहारों के दौरान अपने घर नई बाइक लाने की योजना बना रहे हैं। ग्राहक सत्यदेवगंज स्थित पाहवा होंडा पहुंचकर उपलब्ध बाइक मॉडलों, ऑफर, उपहार, कैशबैक और फाइनेंस से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पाहवा होंडा की ओर से ग्राहकों को त्योहारों के इस विशेष अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है। संपर्क: 6204698286, 9661141641
वीडियो देखें :




