OTHERS

जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजय राय के सम्मान की अनुशंसा, विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल-जीवन-हरियाली’ योजना के अंतर्गत जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी कार्य करने वाले युवा समाजसेवी अजय राय को राज्य स्तर पर सम्मानित किए जाने हेतु डुमराँव विधायक राहुल सिंह ने मुख्यमंत्री को अनुशंसा पत्र भेजा है।

 

अजय राय पिछले कई वर्षों से जल संरक्षण एवं जल बचाओ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपने निजी खर्च से हजारों नलों में टोटियाँ लगवाकर पानी की अनावश्यक बर्बादी को रोकने का सराहनीय कार्य किया है। उनके इस अभियान से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में जल की बचत हो रही है। इसके साथ ही अजय राय विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों तथा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर नुक्कड़ नाटकों और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हैं। वे लोगों को जल का सदुपयोग करने और प्रत्येक बूंद बचाने का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।

 

विधायक राहुल सिंह ने अपने अनुशंसा पत्र में अजय राय के सामाजिक सरोकार, जल संरक्षण के प्रति समर्पण तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री से उन्हें सम्मानित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि अजय राय जैसे युवा समाजसेवियों को सम्मानित किए जाने से समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों ने विधायक की इस पहल का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि अजय राय के उल्लेखनीय योगदान को राज्य स्तर पर उचित सम्मान मिलेगा। उनका मानना है कि अजय राय का कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और यह अभियान आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण का सशक्त संदेश दे रहा है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button