OTHERS

पथ निर्माण मंत्री से मिले विकास राज, विश्वामित्र पथ को चौसा रानी घाट तक बढ़ाने की मांग

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
पश्चिम बिहार के विकास एवं बेहतर सड़क संपर्क को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता विकास राज ने बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री  से मुलाकात कर कोइलवर–बक्सर विश्वामित्र पथ का विस्तार चौसा रानी घाट तक किए जाने की मांग की। मुलाकात के दौरान विकास राज ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वर्तमान में बिहार सरकार द्वारा कोइलवर से बक्सर तक विश्वामित्र पथ का निर्माण कराया जा रहा है, जो पश्चिम बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी परियोजना है। उन्होंने आग्रह किया कि इस सड़क परियोजना को केवल बक्सर तक सीमित न रखकर बिहार की पश्चिमी सीमा स्थित चौसा रानी घाट तक विस्तारित किया जाए।

 

विकास राज ने कहा कि चौसा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विश्वामित्र पथ के चौसा रानी घाट तक पहुंचने से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन, कृषि, व्यापार एवं स्थानीय रोजगार को नई गति प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि सड़क विस्तार से बिहार-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी। साथ ही यह परियोजना पश्चिम बिहार के लाखों लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।

 

इस अवसर पर विकास राज ने जनहित एवं क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए विश्वामित्र पथ को बक्सर से आगे चौसा रानी घाट तक विस्तारित करने की मांग की। मंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए कहा कि यदि विश्वामित्र पथ का विस्तार चौसा रानी घाट तक किया जाता है तो यह पश्चिम बिहार के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button