OTHERS

जिले में किसानों के बीच गरमा फसल बीज का वितरण शुरू

आनलाइन आवेदन करने वाले किसान संबंधित प्रखंड कृषि कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं बीज

न्यूज विजन। बक्सर
जिले के प्रखंड कृषि कार्यालयों से गरमा फसल के बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिला क।फिर पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने आनलाइन आवेदन किया था, उन्हें अनुदानित दर पर बीज दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में गरमा फसल मूंग का 640 क्विंटल, हाईब्रिड मक्का का 60 क्विंटल और उरद का 185 क्विंटल बीज वितरण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

 

गरमा फसल बीज के लिए जिले के कुल ग्यारह प्रखंडों से गरमा फसल बीज के लिए 6894 किसानों ने आनलाइन आवेदन किया है। डीएओ धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि जो किसान गरमा फसल बीज के लिए आनलाइन आवेदन किए हैं, वह संबंधित प्रखंड के कृषि कार्यालय से संपर्क कर बीज प्राप्त कर सकते हैं।

 

किसान हरी खाद के रूप में कर सकते हैं उपयोग:
गरमा फसल तैयार होने पर फली तोड़ने के बाद इसके अवशेष को किसान हरी खाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। डीएओ ने बताया कि किसान फली तोड़ कर इसके अवशेष को खेतों में पलट दें। ऐसा करने पर यह हरी खाद बन जाएगी। इससे मिट्‌टी की उर्वरा शक्ति बढ़ेगी। मिट्‌टी में कार्बन और कार्बनिक पदार्थ की बढ़ोतरी होगी। सूक्ष्म जीवों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में किसानों को रासायनिक खाद के उपयोग में आने वाली खर्च से भी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button