OTHERS

अक्षय तृतीया पर बक्सर में ब्यूटी इंडस्ट्री को नई पहचान, “Glam By Sneha” मेकअप एंड अकादमी का भव्य शुभारंभ 20 अप्रैल को

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
शहर के यमुना चौक पर सौंदर्य और कौशल विकास के क्षेत्र में एक नई पहल होने जा रही है। पावन पर्व अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोमवार, 20 अप्रैल को “Glam By Sneha” मेकअप एंड अकादमी का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। यह संस्थान न सिर्फ आधुनिक ब्यूटी सेवाएं प्रदान करेगा, बल्कि युवतियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

संस्थान की प्रोपराइटर स्नेहा सिंह ने बताया कि “Glam By Sneha” का उद्देश्य बक्सर और आसपास के क्षेत्रों में उच्च स्तरीय ब्यूटी सेवाएं उपलब्ध कराना और साथ ही इच्छुक युवतियों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षित कर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री तेजी से उभर रही है, ऐसे में प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। उन्होंने जानकारी दी कि पार्लर में ग्राहकों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। यहां ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, हेयर स्टाइलिंग एंड डिजाइनिंग, प्री-वेडिंग ग्रूमिंग, स्किन केयर एवं बेसिक ट्रीटमेंट, परमानेंट हेयर एक्सटेंशन और विभिन्न प्रकार के हेयर केमिकल ट्रीटमेंट जैसी सेवाएं दी जाएंगी। हर सेवा को आधुनिक तकनीक और ट्रेंड के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।

 

स्नेहा सिंह ने आगे बताया कि यह अकादमी केवल सेवाओं तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यहां विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स भी संचालित किए जाएंगे। इनमें प्रोफेशनल मेकअप कोर्स, ब्राइडल मास्टर क्लास, हेयर स्टाइलिंग कोर्स, हेयर ट्रीटमेंट एवं केमिकल कोर्स, परमानेंट हेयर एक्सटेंशन ट्रेनिंग और पोर्टफोलियो डेवलपमेंट जैसे विशेष प्रशिक्षण शामिल हैं। इन कोर्सों के माध्यम से छात्रों को इंडस्ट्री के अनुरूप व्यावहारिक ज्ञान और अनुभव प्रदान किया जाएगा, ताकि वे भविष्य में सफल मेकअप आर्टिस्ट या ब्यूटी एक्सपर्ट बन सकें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम इस तरह से तैयार किए गए हैं, जिससे शुरुआती स्तर के युवती भी आसानी से सीख सकें और धीरे-धीरे एडवांस स्तर तक पहुंच सकें। साथ ही, कोर्स पूरा करने के बाद प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जिससे छात्रों को करियर बनाने में मदद मिलेगी।

“Glam By Sneha” अकादमी सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से जुड़ी रहेगी। इच्छुक लोग इंस्टाग्राम पर @get_glam_by_sneha और फेसबुक पर Sneha Singh को सर्च कर सेवाओं, कोर्स और ऑफर्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। शहरवासियों के लिए यह एक खास अवसर है, जहां वे एक ही स्थान पर बेहतरीन ब्यूटी सर्विस और प्रोफेशनल ट्रेनिंग का लाभ उठा सकेंगे। उद्घाटन के मौके पर विशेष ऑफर्स और आकर्षक योजनाएं भी उपलब्ध रहने की संभावना है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस नए संस्थान से जुड़ सकें। अक्षय तृतीया जैसे शुभ दिन पर इस संस्थान का उद्घाटन बक्सर में सौंदर्य और स्वरोजगार के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि “Glam By Sneha” आने वाले समय में शहर का एक प्रमुख ब्यूटी और ट्रेनिंग हब बनकर उभरेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button