OTHERS

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान तेज, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण से लोगों को किया जा रहा सतर्क

जगह-जगह बैठक, पंपलेट वितरण और डायल 101/112 की जानकारी देकर ग्रामीणों व जीविका दीदियों को किया गया जागरूक

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी सुभाष सिंह के निर्देशानुसार 14 से 20 अप्रैल 2026 तक मनाए जा रहे अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पूरे बक्सर जिले में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अनुमंडल अग्निशामालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी एवं अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

अग्नि सुरक्षा सप्ताह के पांचवें दिन शनिवार, 18 अप्रैल को अग्निशमन विभाग द्वारा कई स्थानों पर बैठक, मॉक ड्रिल एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। बड़की सारिमपुर में जीविका दीदियों के साथ बैठक कर आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई तथा मॉक ड्रिल के माध्यम से आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। इसके साथ ही वार्ड नंबर 38 में वार्ड पार्षद के साथ संयुक्त रूप से बैठक एवं मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान लोगों को पोर्टेबल अग्निशमन यंत्र के उपयोग का प्रशिक्षण भी दिया गया, ताकि आग लगने की स्थिति में शुरुआती स्तर पर ही उसे नियंत्रित किया जा सके। साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर बैनर और होर्डिंग लगाकर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

 

अभियान के तहत चौसा क्षेत्र में डायल 112 एवं अग्निशमन सेवा के आपातकालीन नंबर 101 की जानकारी लोगों तक पहुंचाई गई। ग्राम पवनी (वार्ड नंबर 6) में जीविका दीदियों के साथ बैठक की गई, वहीं वार्ड नंबर 7 में जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर सुरक्षा उपायों पर बल दिया गया। इसके अलावा राजपुर थाना क्षेत्र के मांगराव, इटाढ़ी थाना अंतर्गत सरसती (वार्ड नंबर 8), अतरौना (वार्ड नंबर 6) एवं धनसोई थाना क्षेत्र के तारा गांव में भी जीविका दीदियों के साथ बैठक कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट वितरण कर आमजन को आग से बचाव के उपाय, सतर्कता बरतने के तरीके एवं आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने वाले नंबरों की जानकारी दी गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button