सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद रेडियंट पब्लिक स्कूल परिसर में दिखा उत्सवी माहौल
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का हुआ शानदार स्वागत


न्यूज विजन। बक्सर
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद रेडियंट पब्लिक स्कूल परिसर में उत्सवी माहौल दिखा। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश सिंह उर्फ राजेश सिंह ने कहा कि
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्र एवं छात्राओं ने बहुत बेहतर और उत्कृष्ट प्रर्दशन किया है। बच्चों ने शानदार सफलता हासिल की है। अनुशासन, कड़ी मेहनत, अभिभावकों का सपोर्ट और शिक्षकों के मार्गदर्शन का ही नतीजा है कि बच्चे इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
विद्यालय के उप प्रधानाध्यापिका श्यामली सिंह ने छात्रों एवं छात्राओं की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की। और सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विष्णुदेव, विशाल यादव, सुप्रिया कुमारी, हिमांशु कुमार, हैप्पी चौबे, राजहंसनी, शुभम गुप्ता, रौशन कुमार, आशुतोष कुमार और रोहित कुमार को स्कूल प्रबंधन ने मेडल देने के बाद माला पहनयाा और मिठाई खिलाकर शानदार स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने बच्चों को हर परिस्थिति में सहयोग करने का भरोसा दिया।





