POLITICS

जन सुराज के जिलाध्यक्ष बने बजरंगी मिश्रा, महिला अध्यक्ष बनीं आशा देवी, शंभू नाथ यादव, रीना शर्मा को मिली मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी

जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे: बजरंगी मिश्रा

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 
जिले के बाबा कॉम्पलेक्स में बुधवार को जन सुराज जिला की सलाहकार समिति और जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गई। बता दें कि जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। इस दौरान मनोज भारती ने बक्सर के नए जिलाध्यक्ष के रूप में बजरंगी मिश्रा, महामंत्री रघुवर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार पाठक, महिला अध्यक्ष आशा देवी, मुख्य प्रवक्ता शंभू नाथ यादव, रीना शर्मा सहित अन्य नामों की घोषणा की। वहीं नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्प माला पहनाकर पदभार ग्रहण करवाया गया। जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने कहा कि जिले में जन सुराज को गांव-गांव, पंचायत स्तर पर मजबूत करेंगे। वर्तमान में जन सुराज ही विपक्ष के रूप में दिख रही है, हम जनता के दिलों में जरूर हैं, हम जनता के बीच रहकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे।

 

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्रीय कोर कमिटी की अनुशंसा के आधार पर बक्सर जिला की सलाहकार समिति एवं जिला एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति जारी की गई है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्त तमाम पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही सभी जिला एकल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी कि पार्टी के विस्तार के लिए 15 दिनों में अपनी जिला कमेटी की सूची क्षेत्रीय कमेटी को सौंपे। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिद्ध नाथ राय, पदमा ओझा, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, धन्नू लाल जी, धनजी पाण्डेय, अरविन्द पाण्डेय, विशेश्वर दुबे, धनंजय पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

जिला सलाहकार समिति पर एक नजर
कामेश्वर ओझा, रामायण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, केशव राम, मकसूद खान

जिला पदाधिकारियों की सूची पर एक नजर
जिलाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, महामंत्री रघुवर सिंह, कोषाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी विजय कुमार पाठक, महिला अध्यक्ष आशा देवी, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, किसान अध्यक्ष शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलू खरवार, युवा अध्यक्ष अजीत सम्राट, अंबेडकर मंच अध्यक्ष जगदंबा जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष फैयाज खान, मुख्य प्रवक्ता शंभू नाथ यादव, मुख्य प्रवक्ता रीना शर्मा को पदभार सौंपा गया।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button