OTHERS

प्रजापति समाज ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

अंबेडकर जयंती के अवसर पर बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय संविधान के निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले भर के उन सैकड़ों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर परिषद की सभापति कमरुन निशा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि आज का यह दृश्य हृदय को सुकून देने वाला है। जब एक समाज अपने बच्चों की शिक्षा को उत्सव की तरह मनाता है, तो समझ लीजिए कि उस समाज के अच्छे दिन शुरू हो गए हैं। बाबा साहब ने जिस न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज का सपना देखा था, उसकी पहली सीढ़ी ‘शिक्षा’ ही है। हम नगर क्षेत्र में पुस्तकालयों और अध्ययन केंद्रों के विस्तार के लिए योजना बना रहे हैं ताकि इन बच्चों को और बेहतर माहौल मिल सके।

 

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षाविद् डॉ श्वेत प्रकाश ने शिक्षा, समाज और संविधान के अंतर्संबंधों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने अपने वैचारिक संबोधन में कहा: “मिट्टी को सुंदर पात्रों में ढालने वाले हमारे हुनरमंद पूर्वजों की विरासत अब इन बच्चों की मेधा में साफ दिखाई दे रही है। रेणु प्रजापति ने कहा कि आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।
जिला अध्यक्ष अमरनाथ प्रजापति ने अपने सामाजिक व शैक्षणिक उत्थान के लिए बच्चों हेतु छात्रावास एवं निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था करने पर विशेष बल दिया। सचिव उपेंद्र प्रजापति ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष रामचीज प्रजापति ने बच्चों को अनुशासन और निरंतरता का पाठ पढ़ाया। मंच संचालन धीरज प्रजापति एवं उपेंद्र प्रजापति द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। जैसे ही मंच से बच्चों के नाम पुकारे गए, पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। प्रत्येक मेधावी छात्र को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न सहित कॉपी-कलम देकर सम्मानित किया गया।

 

सम्मान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रीति कुमारी, श्वेता कुमारी, बजरंगी कुमार विशेष आकर्षण के केंद्र रहे। मौके पर धीरेंद्र कुमार आर्य, महेंद्र प्रजापति, रेणु प्रजापति, पूनम प्रजापति, नंदलाल प्रजापति, मनोज प्रजापति, अमित प्रजापति, भरत प्रजापति, शिव शंकर प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, सीमा देवी, हवलदार प्रजापति, जग नारायण प्रजापति मौजूद थे।

वीडियो देखें :

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button