OTHERS

23 दिव्यांगजनों को दिया गया बैटरी चालित ट्राई साइकिल

बुनियाद केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में राज्य सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में दी गई जानकारी

न्यूज विजन। बक्सर
बुनियाद केंद्र बक्सर के परिसर में गुरुवार को कार्यक्रम आयोजित कर कुल 23 योग्य दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर, बुनियाद केंद्र के जिला प्रबंधक एवं तकनीकी कर्मी के साथ कई दिव्यांगजन उपस्थित थे।

 

सभी लोगों को राज्य सरकार के द्वारा दी जा रही सुविधाओं से अवगत कराया गया एवं सहायक उपकरण एवं बैटरी चालित ट्राई साइकिल हेतु अधिक से अधिक संख्या में आवेदन करने हेतु प्रेरित किया गया।
योजना का लाभ लेने हेतु मुख्य शर्तें:
इस योजना का लाभ उन दिव्यांगजनों को दिया जाता है जो निम्नलिखित पात्रता पूरी करते हैं।
1. दिव्यांगता: न्यूनतम 40% चलंत दिव्यांगता।
2. आय सीमा:- आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 2,00,000 (दो लाख) से कम होनी चाहिए।
3. आयु: आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना आवश्यक है।
4. आवेदन प्रक्रिया:- इच्छुक लाभार्थी समाज कल्याण विभाग के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 

जिले में उपलब्ध अन्य सुविधाएं:
वितरण कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि जिले में दिव्यांगजनों की सहायता एवं फिजियोथैरेपी सुविधा के लिए बुनियाद केंद्र सफलतापूर्वक संचालित किए जा रहे हैं। जहां दिव्यांगजन निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श और थेरेपी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button