POLITICS

विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने वाला है बजट

बीजेपी कार्यालय में बजट पर चर्चा को लेकर आयोजित बैठक में शामिल हुए पार्टी के अधिकारी व कार्यकर्ता

न्यूज विजन। बक्सर
भारतीय जनता पार्टी बक्सर के सहकारिता प्रकोष्ठ की ओर गुरुवार को बजट पर चर्चा के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष भारत भूषण सिंह तथा संचालन राजीव रंजन सिंह, प्रदेश सह संयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ ने किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने कहा कि यह बजट केंद्र सरकार के ऐतिहासिक बजट वर्ष 2026-27 और बिहार सरकार के रिकॉर्ड तोड़ बजट केवल आय- व्यय का हिसाब रखने के लिए नहीं है बल्कि विकसित भारत और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की स्पष्ट दिशा है।

 

यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश किया गया पूरी तरह विकासोन्मुखी है। इसका आकार 53.5 लाख करोड़ है जो बड़े पैमाने पर विकास, इंस्ट्राफैकचर और जन कल्याण पर सरकार के मंशा और निवेश को दर्शाता है। बिहार का यह बजट वित्त मंत्री विजेंद्र यादव के नेतृत्व में पेश किया गया है।

 

भोजपुर जिला प्रभारी राजेश सिन्हा ने कहा की बिहार की विकास गाथा परिवर्तनकारी है। 2005 में बिहार का बजट मात्र 23 हजार करोड रुपए था। डबल इंजन सरकार ने इस वर्ष रिकार्ड तोड़ 3,47, 58 9.00 करोड़ का बजट पेश किया है। इस तरह केन्द्रीय बजट और बिहार का बजट विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाला बजट है। बैठक में अनिल पांडेय, बिनोद राय, लक्ष्मण शर्मा, मनोज पांडेय, सौरभ तिवारी, सुनील सिंह, दिपक पाण्डेय, भास्कर सिंह, राहुल दुबे, सुनील सिंह, बिनोद शुक्ला, उमाशंकर राय समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button