कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय हुए निलंबित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में पार्टी की हुयी घोर बेइज्जती
लगभग 15 दिन पूर्व मनोज पांडेय दोबारा बनाये गए थे जिलाध्यक्ष




न्यूज़ विज़न। बक्सर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की 20 अप्रैल को सदर प्रखंड के दलसागर खेल मैदान में आयोजित जनसभा में लोगों की भीड़ नहीं जुटने और खाली पड़ी कुर्सियों को देखने के बाद पार्टी की भद्द पीटने के मामले में सोमवार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह द्वारा पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय को निलंबित कर दिया है। वही आगे जिला के दोनों विधायकों पर भी तलवार लटकी हुयी है।








20 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा बिहार विधानसभा 2025 का शंखनाद कार्यक्रम के तहत जनसभा आयोजित था। जिस जिले में पार्टी के दो विधायक के साथ महागठबंधन के सांसद भी है। लेकिन पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा उक्त कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों एवं विधायकों के साथ समन्वय बनाकर कोई तैयारी नहीं की गयी थी न ही कोई मिडिया के साथ प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की गयी थी। जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय का लगभग 15 दिन पूर्व दोबारा मनोनयन हुआ था जिसके बाद कार्यक्रम भी अध्यक्ष जी का फ़ाइनल हुआ था। लेकिन कार्यक्रम की सफलता को लेकर कोई तयारी नहीं की गयी थी जिससे कार्यक्रम में एक हजार लोग भी नहीं जुट पाए थे। वही कार्यक्रम के दौरान सम्बोधन के पूर्व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय को जमकर फटकार भी लगायी गयी थी। अध्यक्ष के कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद 20 अप्रैल को ही तैयारियों में समन्वय नहीं बनाना जिससे स्पष्ट हुआ की अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन ठीक से नहीं किया है। जिससे बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह ने जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिसकी सूचना अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्वारु, सचिवगण एवं सह प्रभारी, स. वि. स. सह अध्यक्ष राजेश कुमार, नेता बिहार कांग्रेस विधान मंडल दल शकील अहमद, बिहार विधान परिषद् मदन मोहन झा को पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है।





