OTHERS

29508 वोट से बढ़त बना बक्सर से राजद के सुधाकर सिंह की जीत हुई सुनिश्चित, समर्थक माना रहे है जश्न

ईवीएम की गिनती हुई समाप्त, बैलेट पेपर का रिजल्ट बाकी

न्यूज विजन। बक्सर
बक्सर लोकसभा 33 के चल रही मतगणना में राजद की जीत सुनिश्चित हो चली है। एनडीए एवं महागठबंधन के बीच चल रहे चुनावी गहमा गहमी के दौरान चुनाव मैदान में आए आईपीएस आनंद मिश्रा ने बक्सर से भाजपा का खेल बिगाड़ दिया है। इनके आ जाने से भाजपा की वोट में भारी सेंध मारी हो गई है। जिससे भाजपा को इस बार बक्सर से मायूसी हाथ लग गई है। हालांकि शुरुआती दौर में भाजपा ने अच्छी बढ़त बनाई थी। जिससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था।

फिलहाल पिछले कई दौर से हो रही मतगणना के बीच राजद ने अपनी बढ़त बना ली है। अब तक बीजेपी को 366546 वोट मिले हैं। राजद को 396054 वोट मिले हैं। जिसमें राजद के सुधाकर सिंह 29508 वोट से आगे चल रहे हैं। फिलहाल यहां मोदी का मैजिक फेल होता दिखाई दे रहा है। बक्सर हॉट सीट होने से यहां भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में कई बड़े दिग्गज नेताओं ने प्रचार प्रसार एवं रोड शो किया था। ऐसे में इनकी बढ़त कम होने से मैजिक फेल हो रहा है। फिलहाल अभी मतगणना जारी है। अभी भी गांव से लेकर शहर तक लोगों की नजर परिणाम पर टिका हुआ है। राजद उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में जनता का समर्थन मिलने से कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह हो गया है। कार्यकर्ता झंडा के साथ रोड पर हैं। रंग गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार कर रहे हैं। वही सुधाकर सिंह भी अपने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए धैर्य रखने की बात कह रहे हैं। अन्य दल के नेताओं में काफी मायूसी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button