POLITICS

2024 में पूर्ण बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी साथ ही नीतीश मुक्त बिहार होगा : सम्राट चौधरी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी का बक्सर में हुआ अभिनंदन समारोह आयोजित

न्यूज विजन । बक्सर
2024 के चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के 40 के 40 सीटो को जीतेंगे और नीतीश मुक्त बिहार बनायेंगे साथ ही कांग्रेस मुक्त भारत बनेगा। वही 2025 में बिहार के चुनाव में भी दो तिहाई के साथ सरकार भाजपा की बनेगी। उक्त बातें मंगलवार को नगर भवन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पार्टी द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान कहा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जी 20 सम्मेलन, चंद्रयान 3 और महिला के शक्ति को आगे बढ़ाने का कार्य किए है। देश की जनता नरेंद्र मोदी में विश्वास करती है। वही उन्होंने कहा कि बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए है। 2024 के बाद बिहार में बुलडोजर चलेगा और अपराधी होंगे नेपाल में या पाताल में। अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने किया तथा मंच संचालन का कार्य राजवंश सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सह लोकसभा संयोजक ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित अश्वनी चौबे सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार ने कहा कि यह बामन भगवान की तपोभूमि बक्सर अध्यात्म की दृष्टि से बहुत ही बंदनीये और दर्शनीय स्थल है।
उक्त सभा में मुख्य रूप से राजेश वर्मा प्रदेश महामंत्री, अशोक भट्ट सह प्रभारी शाहाबाद, राजेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, शंभू प्रदेश उपाध्यक्ष ,मनोज सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा ,रामकुमार सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष , प्रदीप राय, पूनम रविदास, इन्द्रलेश पाठक, निर्भय राय जिला महामंत्री , अनील पांडेय,संत कुमार सिंह, मनोज पांडेय, मीना सिंह, रेखा देवी, इंदु देवी, नवीन राय,राजू यादव, अमरेंद्र पाण्डेय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button