POLITICS

19 वर्षों में बदल गया है बिहार, अमन चैन की जिंदगी जी रहे है सूबे के लोग : नितीश कुमार 

स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ लगी रहती है, गांव गांव तक सड़के बन गयी है 

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बिहार में पिछले 19 वर्षों में काफी विकास हुआ है लोग अमन-चैन से जी रहे हैं। सड़के पूरी रात चलती है और देर रात तक लोग अपने घरों में पहुंच जाते है। राज्य में विकास की गंगा बह रही है। उक्त बातें गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बक्सर लोकसभा क्षेत्र के नावानगर हाई स्कूल मैदान में एनडीए प्रत्याशी मिथिलेश तिवारी के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा।

 

 

उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि पहले स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टर नहीं रहते थे। न कोई जांच  सुविधा और न ही दवा मिलता था। आज सभी रोगों का डॉक्टर बैठते है, कई तरह के जांच होने के साथ दवा भी फ्री मिलता है। पहले महीना में 35 लोग अपना इलाज के लिये स्वास्थ्य केंद्र आते थे। आज हर महीना 11 हजार लोग अपना इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पर आते है। वहीं उन्होंने नारी सशक्तिकरण पर कहा कि भारत मे पहली बार पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी का आरक्षण दिया गया। साथ ही महिलाओं को नौकरी में भी आरक्षण दिया गया, ताकि महिलाओं का विकास हो सके। वही स्वयं सहायता समूह बना कर महिलाओं को सशक्त बनाया गया। जिसका देन है कि ग्रामीण क्षेत्र में आज 1 करोड़ 31 लाख जीविका दीदी है। अब जीविका दीदियों को शहरी क्षेत्रों में विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हर घर बिजली, हर घर नलजल, हर घर शौचालय सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में मंत्री विजय चौधरी, पूर्व मंत्री संतोष कुमार निराला व अन्य शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button