OTHERS

स्पर्धा 2023 का विजेता बना विश्वामित्र हॉउस उपविजेता रहा टैगोर हॉउस, कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा आयोजित 14वीं खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन 

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा 2023 में  सर्वश्रेष्ठ एथलीट शैलेश कुमार एवं शालिनी राय रहे

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

कैंब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल कतकौली के तत्वाधान में चल रहे दो दिवसीय 14वीं खेलकूद प्रतियोगिता स्पर्धा 2023 का शनिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार उपस्थित होकर छात्र, छात्राओं व एथेलेटिक्सो का हौसला अफजाई किया। मुख्य अतिथि को बुके, स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र देकर एक्जीक्यूटिव प्रचार्य बी एस राव तथा प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे द्वारा स्वागत किया गया।

 

 

जिला परिवहन पदाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपने जीवन में खेलकूद को अपनाना चाहिए इससे न केवल शरीर का विकास होता है बल्कि मानसिक विकास भी होता है। वही दूसरे दिन के प्रतियोगिता में 1000 मीटर दौड़ 200 मीटर दौड़ 400 मीटर दौड़ 4 x 100 मीटर रिले दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक इत्यादि प्रमुख रहा।

प्रतियोगिता के समापन पर विश्वामित्र हाउस 89 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहा वही टैगोर हाउस द्वितीय स्थान 77 अंक, गांधी हाउस तृतीय स्थान 75 अंक, तानसेन हाउस चतुर्थ स्थान 69 अंक, रमन हाउस पंचम स्थान 43 अंक प्राप्त किया।  सभी हाउसों को पुरस्कार स्वरूप ट्रॉफी प्रदान की गई। वही विभिन्न खेलों में 1000 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम शैलेश, द्वितीय विश्वजीत, तृतीय शिवम राय, बालिका वर्ग में प्रथम यशस्वी श्री, द्वितीय खुशबू , तृतीय लक्ष्मी रही।  200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में किशन, दिव्यांशु व संगम। बालिका वर्ग में शालिनी, आराध्या व  अंशिका, 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विश्वजीत, मोहित व रवि, बालिका वर्ग में साक्षी, आर्या व  गुंजन रही। भला फेंक बालक वर्ग में अमन, मुकुंद व रवि, बालिका वर्ग में गुंजन, आर्या व अंजलि रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में जय आनंद, शैलेश व समर। बालिका वर्ग में आराध्या, पलक व  सुप्रिया। गणित दौड़ बालक वर्ग में रजनीकांत, आयुष चौबे, आयुष सिंह, बालिका में धृति, नैंसी, रितिका व आराध्या रही। गोला फेक बालक वर्ग में शिवम ,तनिष्क, अमन सिंह, बालिका वर्ग में  आराध्या, आकांक्षा व गुंजन। 100 मीटर दौड़ में अभय कुमार, आशुतोष, हिमांशु, बालिका अनन्या, आंचल व अराध्या।

 

प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ एथलीट शैलेश कुमार एवं शालिनी राय रहे। समापन समारोह में समाजसेवी राम जी सिंह एवं मुन्ना पांडे उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण एक्जीक्यूटिव प्रचार्य बी एस राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे, उप प्राचार्य कृष्णकांत ओझा, रामजी सिंह एवं मुन्ना पांडे द्वारा किया गया। समारोह को सफल बनाने में खेल शिक्षक रणजीत सिंह, अभिनंदन त्रिपाठी, अनिल कुमार राय, शिक्षक शशिकांत ओझा, संतोष ओझा, रवि पांडे, ओमप्रकाश, कनक श्रीवास्तव, धर्मवीर दुबे, रवि कुमार सिंह, बृजेश कुमार, चंदन ओझा एवं समस्त हाउस शिक्षकों का योगदान रहा। विद्यालय ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button