POLITICS

सांसद सुधाकर सिंह को किसानों की चिंता नहीं है वे सिर्फ अपने अभिनन्दन समारोह में व्यस्त  है : अनिल कुमार

बिना उचित व्यवस्था जमीन के सर्वे और स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन थोपने के विरोध में जिला मुख्यालय में 4 अक्टूबर को बसपा धरना देगी

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

बक्सर सांसद सुधाकर सिंह को किसानों की चिंता नहीं है वे सिर्फ अपने अभिनन्दन समारोह में व्यस्त रह रहे है। उक्त बातें सोमवार को बहुजन बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनिल कुमार ने बसपा जिला कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कहा। उन्होंने कहा कि गंगा तटीय इलाके के लोग बाढ़ से परेशान हैं। पानी कम होने के साथ ही कटाव के चलते खेती योग्य भूमि गंगा में समा रही है। ये तो बक्सर के लिए दुर्भाग्य की बात है, किसान परेशान हैं।

 

 

उन्होंने कहा कि राजद सांसद सुधाकर सिंह ने चुनाव के दौरान चौसा के किसानों की समस्या हल करने का भरोसा दिया था। इस मसले पर आज तक उन्होंने कुछ भी नहीं किया। आम जनता और किसानों को वोट के लिए गुमराह करने का काम किया गया। सांसद हो या सदर विधायक दोनों बस किसी भी कार्य का क्रेडिट लेने के लिए होड़ लगाएं हैं। संसदीय क्षेत्र की सड़कें बदहाल हो गई है। चलने लायक नहीं रह गई है। जिस जनता ने उन्हें जीता कर संसद में भेजने का काम की उसके परेशानियों से कोई मतलब नहीं रह गया है। बिहार में जो जमीन का सर्वे का कार्य किया जा रहा है उससे लोग परेशान हैं। बिना किसी उचित व्यवस्था के सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है।

 

उन्होंने कहा कि बक्सर ही नहीं पूरा बिहार स्मार्ट मीटर लगाए जाने से परेशान हैं। आखिर क्यों बिहार सरकार पुराने मीटर को हटवाकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगवा रही है। पुराने में क्या खराबी थी। जबरन लोगों के यहां बिजली कंपनी के अधिकारी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना उचित व्यवस्था जमीन का कराया जा रहा सर्वे और स्मार्ट प्रीपेड मीटर जबरन थोपने के विरोध में जिला मुख्यालय में बसपा धरना देगी। मौके पर अभिमन्यु कुशवाहा, चक्रवर्ती चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button