भाजपा महिला मोर्चा नगर कार्यकारणी में ग्यारह सदस्यीय टीम हुई तैयार




न्यूज विजन । बक्सर
बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष कंचन देवी द्वारा नगर के बंगला घाट अपने निवास स्थान पर कार्यालय का उद्घाटन सह कार्यकारणी गठन किया। जिसमे मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष दीपावली विश्वास, नगर अध्यक्ष अजय वर्मा, मदन दुबे और लक्ष्मण जायसवाल, राजा रॉय, अरविंद जायसवाल उपस्थित रहे। जिससे महिला मोर्चा के नगर कार्यकारणी गठन में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष साबित रोहताश्वी ने अपने शेरो शायरी लोगो को तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया। साथ ही किरण जायसवाल का जन्मदिन पर गाना भी गाए और केक काट कर मनाया गया। तत्पश्चात 11 महिलाओं को टीम मनोनित किया गया। जिसमे किरण जायसवाल महामंत्री और शिल्पी देवी प्रवक्ता, हनी जायसवाल उपाध्यक्ष, रेखा देवी मंत्री, तारा मुनि उपाध्यक्ष, मीना देवी मंत्री, आरती रॉय कोषाध्यक्ष, स्वेता गुप्ता मीडिया प्रभारी, मनीषा देवी उपाध्यक्ष, मुन्नी देवी मंत्री, गीता देवी मंत्री, स्वेता गुप्ता मीडिया प्रभारी और पूर्व महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष लालझारो देवी, मीरा देवी, रीता देवी, पुष्पा वर्मा और सैकड़ों महिला उपस्थित रही। नगर अध्यक्ष कंचन देवी ने अपने उद्बोधन में नव साल बेमिसाल का शानदार जिक्र किया और मात्र 15 दिन के अध्यक्ष बनने पर टीम गठित कर महिलाओं को एक होने का और साथ चलने का संदेश दिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन लक्ष्मण जायसवाल ने किया।

