शहर के चित्रगुप्त मंदिर में मनाया गया चित्रगुप्त प्रकटोत्सव




न्यूज़ विज़न। बक्सर
मंगलवार को चित्रगुप्त परिवार मंच के तत्वावधान में शहर के पुराना सदर अस्पताल रोड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में भव्य रूप से चित्रगुप्त प्रकाटोत्सव मनाया गया। पंडित राम प्रकाश ओझा के माध्यम से सुबह में विधि पूर्वक पूजा-पाठ- हवन इत्यादि कर प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही संध्या 7 बजे महाआरती का आयोजन किया जायेगा।








उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में मंच के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष शशिभूषण वर्मा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा, शिव पूजन लाल, आदित्य कुमार वर्मा, महासचिव मनन श्रीवास्तव, सचिव जितेन्द्र कुमार सिन्हा, सह कोषाध्यक्ष शिव कृपाल दास एवं दिपूलाल, प्रो0 डाॅ सच्चिदानन्द सिन्हा, हरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव उर्फ मोहन जी, मिडिया प्रभारी साकेत कुमार श्रीवास्तव उर्फ चंदन, परन्तु पाठक, रवि श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, गुरु लाल, कुन्नू श्रीवास्तव, आलोक कुमार श्रीवास्तव, रमन सिन्हा, उपेंद्र श्रीवास्तव, लोटा पाण्डेय, प्रो मोहन जी आदि कायस्थ समाज के लोग उपस्थित थे।




