POLITICS

विस चुनाव में आबादी के आधार पर अतिपिछड़ों का बनता है पहला अधिकार

जिला अतिपिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने अधिकार संवाद सह जनसभा का किया आयोजन

न्यूज विजन। बक्सर
जिला अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा की ओर से रविवार को स्टेशन रोड स्थित वृंदावन वाटिका परिसर में अधिकार संवाद सह जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के जिला संयोजक सह पूर्व प्रत्याशी सरोज राजभर व संचालन रामएकबाल ठाकुर ने किया। कार्यक्रम के शुरूआत में मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण व जननायक कर्पूरी ठाकुर एवं सुहेलदेव को पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

मौके पर मौजूद वक्ताओं ने साफ तौर पर कहा कि अगर कोई पार्टी अथवा दल सरोज राजभर को बक्सर विधानसभा क्षेत्र से टिकट देता है, तो स्वागत है। अन्यथा संघर्ष मोर्चा की ओर से सरोज राजभर खुद चुनाव लड़ेंगे।

सरोज राजभर ने कहा कि शुरू से ही मैं गरीबों, दलितों और अतिपिछड़ा की लड़ाई लड़ता रहा हूं। अगर जनता का समर्थन मिला तो बक्सर को विकास की धारा में जोड़ दूंगा। जनता का साथ मिला तो चुनाव में फतह कर लिया जाएगा। पूर्व छात्र नेता बृजमोहन ठाकुर ने कहा कि बक्सर विधानसभा क्षेत्र में अति पिछड़ा की आबादी अधिक होने के चलते पहला अधिकार अतिपिछड़ों का ही बनता है। इस लिए इस बार सरोज राजभर को मोर्चा ने प्रत्याशी के रूप में घोषित कर दिया है।
मौके पर मोर्चा के जिला सह संयोजक गुड्डू शर्मा, दीनानाथ ठाकुर, महिला मोर्चा की संयोजिका कृष्णावती देवी, नेहा कुमारी, नीलम देवी, तारा देवी, सुनीता देवी, मनोज ठाकुर, अधिवक्ता अनिल कुमार सिंह, सुनील मालाकार, सम्मत राजभर, सुनैना देवी, भृगुनाथ चौहान, लाल बिहारी पाल, शिवमुनि राजभर, बिरबल रजक मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button