OTHERS

राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला सचिव बने श्याम सुन्दर सिंह

न्यूज़ विज़न।  बक्सर 

राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ को मजबूत बनाने और विस्तार करने के उद्देश्य से प्रदेश महासचिव शिरंग सिंह की उपस्थिति में श्याम सुन्दर सिंह को जिला पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला सचिव मनोनीत किया गया।

 

 

मौके पर प्रदेश महासचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ शिरंग सिंह ने कहा की श्याम सुंदर सिंह राजद के समर्पित कार्यकर्ता है जिन्हे पार्टी द्वारा जिम्मेदारी सौपी गयी है। आगे उम्मीद है की जिला में पार्टी को मजबूत बनाने में अहम् भूमिका निभाएंगे। वही श्याम सुन्दर सिंह को बधाई देने वालो में पंकज कुमार यादव, काशीनाथ सिंह, मुंशी, शंकर सिंह, सिपाही सिंह, नथुनी सिंह, अखिलेश कुमार, विमलेश कुमार समेत अन्य राजद के कार्यकर्ता शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button